गुगल म्यूजिक पर चार महीने तक मुफ्त सुने लाखो गाने !

1572
Google Music

आमटेक.नेट: हर रोज नए नए गाने इंटरनेट पर आते रहते है| हम अपने पसंदीदा गाने अक्सर किसी पायरेटेड वेबसाइट से डाउनलोड करते है| अगर देखा जाये तो आप जो गलत तरीके से गाने डाउनलोड करके सुनते हो वह एक कानूनी जुर्म है| लेकिन आज भी कई लोग ईस बात पर ध्यान नहीं देते है|

एक तरफ ऐसी पायरेटेड वेबसाइट है तो दूसरी तरफ गुगल म्यूजिक, एप्पल, हंगामा जैसे म्यूजिक स्टोर है जहापर आपको पैसे देकर गाने खरीदने पड़ते है जिसके बाद आप उन्हें सुन सकते है| गुगल का म्यूजिक एप्प भी ऐसा ही है| लेकिन म्यूजिक को बढ़ावा देने के लिए गुगल ने नई योजना लॉन्च की है|

ईस योजना के तहत आपको ट्रायल बेसिस पर ४ महीने के लिए मुफ्त गाने सुनने की मुभा मिलती है| गुगल म्यूजिक में आपको लाखो गाने ऑनलाइन सुनने को मिलते है| गुगल की यह सर्विस उनके युटूब रेड सर्विस पर भी लागु होती है| इसकी वजह से आप ४ महीने तक बिना किसी ऐड को विडियो देख सकते है| चार महीने पुरे होने के बाद आपको १० डॉलर देने पड़ेंगे महीने के| लेकिन यह आप पर निर्भर करता है| ४ महीने के बाद आप यह सर्विस छोड़ भी सकते है|

ऐसी ही कुछ शुरुवात भी जिओ ने भी कि थी के पहले शुरुवात में ग्राहकों को मुफ्त दिया गया और उसके बाद चार्ज किया गया| लगता है यह आजके मार्किट में ट्रेंड सा बन गया है के पहले मुफ्त दो ग्राहकों को लुभावो और उसके बाद पैसे लो| फ़िलहाल तो ईस वक्त हम यही कहेंगे के अगर आप म्यूजिक के शौक़ीन है तो जरूर रजिस्टर कीजियेगा|