पक्की खबर Nokia फोन आयेंगे १३ जून को !

1337
SaveTheDate

आमटेक.नेट: नोकिया ने ईस साल फरवरी में अपने नए फोन लॉन्च किये| नोकिया ने अपना फिचर फोन नोकिया ३३११० १८ मई को इंडिया में लॉन्च किया| लेकिन उनके स्मार्टफोन नोकिया ३, नोकिया ५ और नोकिया ६ को उन्होंने इंडिया में लॉन्च नहीं किया था| लोग नोकिया के फोन का काफी बेसब्री से इन्तेजार कर रहे है|

नोकिया ने १३ जून को नई दिल्ली में अपने इवेंट का आयोजन किया है| ईस इवेंट के लिए नोकिया ने इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है| जो की एक अच्छी बात है| नोकिया अपने स्मार्टफोन को ईस इवेंट में लॉन्च करने वाला है| यह इवेंट १२ बजे रखा गया है| अगर आप चाहे तो आप इस इवेंट को ऑनलाइन नोकिया के युटूब और फेसबुक पेज पर घर बेठे देख सकते है|

ईस इवेंट में नोकिया अपने नोकिया ६, नोकिया ५ और नोकिया ४ को लॉन्च करेगा| साथ में हो सकता है नोकिया अपने फ्लैगशिप फोन नोकिया ८/९ की कुछ झलक दिखा दे| आपको बता के नोकिया के आनेवाले फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्किट में मिलेंगे| आपको फ़्लैश सेल देखने का मौका नहीं मिलेगा|

फ़िलहाल तो आजके लिए बस इतना ही| हम आशा करते है के आपको यह न्यूज़ पसंद आई होगी| ऐसी ही नोकिया से जुडी जानकारी पढने के लिए कृपया हमें फॉलो करे| ईस न्यूज़ को लाइक और शेयर जरूर करे|