सैमसंग के J5 Prime और J7 Prime स्मार्टफोन हुवे लॉन्च

1928
J5 Prime & J7 Prime

आमटेक.नेट: इंडिया में आज सैमसंग ने जे५ प्राइम और जे७ प्राइम लॉन्च किये| दोनों फोन मिडरेंज की कीमत में लॉन्च किये गए है| दोनों फोन की कीमते पिछले साल के फोन की तुलना में अच्छी रखी है| सैमसंग ने ईस बार दोनों फोन में इंटरनल स्टोरेज बढ़ाकर दे दी है|

आगे अगर आपको बताये तो पिछले साल सितंबर में सैमसंग ने यही दोनों फोन लॉन्च किये थे लेकिन दोनों फोन में आपको १६ जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती थी| ईस बार आपको नए मॉडल में इंटरनल स्टोरेज को बढाकर दिया गया है| दोनों मॉडल ईस बार भी मेटल डिजाईन के साथ आते है| जे५ प्राइम में आपको ५.०” इंचेस की एचडी डिस्प्ले आपको ईसके अंदर देखने को मिलती है| जे७ प्राइम में आपको ५.५” इंच की फुल एचडी डिस्प्ले देखने को मिलती है| दोनों फोन में आपको क्वैड कोर और ओक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिलते है|

सैमसंग गैलेक्सी जे५ प्राइम की अगर हम बात करे तो आपको ईसके अंदर १३ एमपी का रियर और ५ एमपी का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है| इसमें २ जीबी की रेम और एंड्राइड ६.० देखने को मिलता है| हलाखी आपको इसमें बैटरी काफी छोटी दी गई है| आपको ईसके अंदर सिर्फ २४०० माह की बैटरी देखने को मिलती है| इसकी कीमत १४९९० रुपये रखी गई है|

जे७ प्राइम की अगर हम बात करे तो आपको बता के यह इसमें भी आपको १३ एमपी का रियर कैमरा मिलता है| सामने की तरफ सेल्फी के लिए आपको ८ मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है| इसमें आपको ३ जीबी की रेम और ३००० माह की बैटरी मिलती है| इसकी कीमत १६,९९० रुपये है और आप इन दोनों फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते है| ईस फोन संबधित आपको कोई सवाल है तो आप निचे कमेंट कर पूछ सकते है|