Apple ने लॉन्च किये स्मार्ट HomePod स्पीकर

1985
homepod-white-shelf

आमटेक.नेट: एप्पल ने पिछले कुछ सालो में टेक्नोलॉजी में इतना कुछ ख़ास इम्प्रेस नहीं किया है| लेकिन वही अगर हम बाकि कम्पनीज को देखे तो बाकी कंपनियों ने काफी इम्प्रूवमेंट की है| लेकिन ईस साल एप्पल ने अपने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किये अपने WWDC इवेंट में| यह इवेंट हर साल रखा जाता है|

यह इवेंट कल एप्पल द्वारा शुरू हुवा| ईस इवेंट में एप्पल ने अपने नए होमपॉड स्पीकर लॉन्च किये है| यह स्पीकर स्मार्ट स्पीकर की तरह है| डिजाईन में यह काफी छोटा है| और आप इसे कही भी ले जा सकते है| ईस स्पीकर के हार्डवेयर की बात करे तो आपको ईसके अंदर एप्पल की ए८ चिपसेट देखने को मिलती है| ए८ यह एप्पल द्वारा निर्माण किया गया एक प्रोसेसर है| जो एप्पल अपने आयफोन में इस्तेमाल करता है| यह पहला स्पीकर होगा जिसमे इतना पावरफुल स्पीकर दिया होगा|

Image: Apple

सॉफ्टवेयर की अगर हम बात करे तो इसमें आपको इंटेलिजेंस म्यूजिक टेक्नोलॉजी मिलती है| ईसके इस्तेमाल से यह अपने फोन के प्लेलिस्ट को आपके मूड के हिसाब से प्ले कर सकता है| यह एक प्रेडिक्शन बेस्ड टेक्नोलॉजी है जो आपके इस्तेमाल से खुदको ढाल लेती है| अमेज़न एको के साथ इसकी तुलना करे तो यह एक काफी अलग स्पीकर है|

Image: Apple

यह स्पीकर दो कलर वाइट और ब्लैक में आता है| इसकी कीमत करीब २२ हजार रखी गई है| कीमत की अगर हम बात करे तो यह स्पीकर गुगल होम और अमेज़न अलेक्सा/एको से यह कीमत काफी महंगी है| यह दोनों स्पीकर आपको ४-५ हजार के अंदर मिल जायेंगे|

खैर आजके लिए बस इतना ही| हम आशा करते है के आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा| ऐसे ही और आर्टिकल पढने के लिए कृपया हमें फॉलो करे| ईस स्पीकर संबधित आपको कोई सवाल हो तो आप निचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है|