एप्पल ने जारी किया नया अपडेट, जाने क्या है ख़ास इस नए अपडेट में !

656
एप्पल ने जारी किया नया अपडेट, जाने क्या है ख़ास इस नए अपडेट में ! 1
By Ketut Subiyanto Pexels

ऐप्पल ने एक नया iOS अपडेट 13.5 निकाला है जिसमें दो नए अनूठे फीचर जोड़े गए है। नवीनतम अपडेट COVID-19 के बिच आया है। COVID-19 ने पहले ही कई लोगों को कॉरंटाइन में रहने के लिए मजबूर कर दिया है और अब लोगो ने मास्क को अपने दैनिक जीवन के हिस्से के रूप में उपयोग करना शुरू कर दिया है।

दुनिया भर में कई लोग अब इस बीमारी के साथ जीना सिख चुके है, मास्क के साथ बाहर जाना अब आम हो चूका है। मास्क की वजह से आईफोन में मिलने वाला फेस अनलॉक फीचर काम नहीं कर रहा है। इस समस्या के निराकरण के लिए एप्पल ने अब नया अपडेट पेश किया है उन फ़ोन के लिए जिनमे फिंगरप्रिंट अनुपस्थित है।

एप्पल का अनलॉकिंग फीचर आमतौर पर पहले फेस आईडी का पता लगाकर काम करता है, और बाद में पासकोड प्रॉम्प्ट दिखाई देता है। पर मास्क की वजह से फेसअनलॉक सेंसर काम नहीं करते और फ़ोन लॉक फ़ैल हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए एप्पल कई दिनों से काम कर रहा था। और अब नए अपडेट के बाद एक फीचर पेश किया गया है जिसकी मदद से यदि आप मास्क पहनकर फ़ोन अनलॉक करने की कोशिश करते है तो स्क्रीन पर तुरंत पासकोड प्रॉम्प्ट आता है, जो एक ही बार दर्ज करने के बाद फ़ोन को अनलॉक करता है।

iOS 13.5 के एक अन्य अपडेट में एक्सपोज़र नोटिफिकेशन की पहचान करने के लिए Apple और Google API का एकीकरण शामिल है। यह उपयोगकर्ताओं को COVID19 संक्रमण के साथ आसपास के किसी भी व्यक्ति के बीच किसी भी निकटता के लिए सचेत करता है।

ग्रुप फेसटाइम फीचर को भी अपडेट मिला है, जहां आवाज का पता लगाकर सिस्टम अपने आप विंडो का आकार बदलता है। यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को ग्रुप फेसटाइम करते समय मदद कर सकती है।

कुल मिलाकर नया iOS 13.5 अपडेट अतिरिक्त सुविधाएँ लाया है जो COVID-19 स्थितियों के दौरान उपयोगकर्ताओं की मदद करता है। नया अपग्रेड जल्द ही सभी फोन के लिए धीरे-धीरे चालू होगा और जल्द ही अपडेट नोटिफिकेशन में दिखाई देगा।