आधार कार्ड से जुड़ा नंबर करें व्हेरीफाई वरना बाद में हो सकती हैं दिक्कतें!

1740
Adhar card -indianexpress

आमटेक.नेट: भारत सरकार ने साल 2009 में आधार कार्ड की शुरुआत की थी। आधार कार्ड एक ऐसा पहचान पत्र है जिसे सभी जगहों पर स्वीकार किया जाता है। अब तक करीब 108 करोड़ भारतीय अपना आधार कार्ड बनवा चुके हैं। आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी UIDAI की देखरेख में होती है।

आधार कार्ड को पाने के लिए आपको अपनी जानकारी के तौर पर मोबाइल नंबर देना पड़ता है। लेकिन काफी सारे लोग ऐसे हैं जिनके जाली नंबर दिये गए हैं। ऐसे जाली नंबरों को रोकने के लिए आपको अब अपना आधार से जुड़ा नंबर वेरीफाई करना होगा। इससे आपकी पहचान और सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिलेगी। आज की इस पोस्ट में हम आपको नंबर वेरीफाई कैसे करते है यह सिखाएंगे। तो चलिए शुरू करते है।

कैसे वेरीफाई करे अपना नंबर ?

सबसे पहले आपको “https://uidai.gov.in/” इस वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ पर आपको अकाउंट सर्विस में पहला पर्याय वेरीफाई मोबाइल नंबर को सेलेक्ट करना है। नीचे बताए गए फोटो में आप आसानी से इस समझ सकते है।

यहाँ पर क्लिक करने के बाद आपको दूसरे पेज पर जाएंगे जहां पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर, ईमेल, और मोबाइल नंबर डालना होगा। यह नया पेज नीचे दिखाई गई इमेज जैसे ही होगा।

यह जानकारी भरने के बाद आपको गेट वन टाइम पासवर्ड पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपके आधार से जुड़े नंबर OTP आएगा। जिसे आपको Enter OTP में भरकर वेरीफाई करना होगा। वेरीफाई होने के बाद आपको “Congratulations! The Mobile Number matches with our records!” ऐसा मेसेज आपके स्क्रीन पर मिलेगा। इस मेसेज का मतलब है के आपका वेरिफिकेशन पूरा हो चूका है।

यह प्रक्रिया आप अपने एंड्राइड फोन से भी कर सकते है। एंड्राइड फोन में प्रक्रिया करने के लिए क्रोम ब्राउज़र का इस्तेमाल किजीए। फ़िलहाल तो आज के लिए बस इतना ही। इस प्रक्रिया संबंधित आपको कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है। इस पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।