Nokia 9 की तस्वीरें आई सामने, जानिए क्या होगा खास

847
Nokia 9
Via: Twitter/WaqarKhanHD

आमटेक.नेट: इस साल नोकिया ने एक से बढ़कर एक काफी अच्छे स्मार्टफोन लॉन्च किए है| बजट रेंज से लेकर फ्लैगशिप रेंज तक नोकिया ने करीब 5-6 फ़ोन उतारे है| नोकिया ने कुछ ही दिनों पहले अपना फ्लैगशिप फोन नोकिया 8 लॉन्च किया| इस फोन के बाद अब खबर आ रही है के नोकिया अपना नया फोन नोकिया 9 भी लेकर आ सकता है|

नोकिया 9 की बात करें तो नोकिया की तरफ से आने वाला यह पहला बेझललेस डिस्प्ले वाला फोन हो सकता है| स्पेसीफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 5.5 इंच की डिस्प्ले देखने को मिल सकती है| पीछे की तरफ आपको Carl Zeiss के ड्यूल कैमरास देखने को मिलेंगे| इसके नीचे ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है| जो एक अच्छी बात है|

Via: Twitter/WaqarKhanHD

हार्डवेयर की बात करें तो आप इसके अंदर 6GB की रैम और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर की उम्मीद कर सकते है| सॉफ्टवेयर में आपको एंड्राइड ओरियो इसमें देखने को मिल सकता है| इस फोन संबंधित अभी ज्यादा कोई जानकारी नहीं आई है| यह फोन कब आएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है|

नोकिया 9 संबंधित हम ज्यादा से ज्यादा जानकारी आपको देने की कोशिश करेंगे| आपको इस फोन संबंधित कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| आपके सारे सवालों का जवाब मैं जरूर दूंगा| इस पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें|

स्त्रोत: ट्विटर/वकारखानएचडी