IPhone 8 आएगा 512GB स्टोरेज के साथ !

886
IPhone 8 Evanblass

आमटेक.नेट: एप्पल हर साल सितंबर में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करता है| अगले महीने में 12 तारीख को आयफोन 8 लॉन्च होने वाला है| एप्पल आयफोन का यह दसवां साल है| इसी अवसर पर एप्पल कुछ खास जरूर लाएगा| पिछले साल के आयफ़ोन 7 से प्रशंसक काफी निराश थे| इसीलिए आयफोन 8 पर सभी की निगाहें जुड़ी है|

एप्पल आयफोन 8 से जुड़े काफी सारे लीक्स अब तक निकलकर आये है| Geekbar द्वारा नई रिपोर्ट सामने निकलकर आई है| इस रिपोर्ट में साफ़ कहा गया है के एप्पल 512GB का मॉडल लेकर आएगा| अगर यह बात सही है तो एप्पल दुनिया का पहला फ़ोन होगा जिसमें आपको 512GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी| एप्पल करीब 64GB, 256GB और 512GB मॉडल में आएगा| 128GB स्टोरेज मॉडल को शायद एप्पल बाद में लॉन्च कर सकता है|

Via: techradar

जहां तक 512GB इंटरनल स्टोरेज की बात है तो यह बात सच साबित हो सकती है| आयफोन से लिए गए 4K विडियो काफ़ी ज्यादा मेमोरी खाते है| दूसरा कारण यह भी है के एप्पल 4K टीवी जल्द ही लॉन्च करने वाला है| एप्पल आयपैड प्रो में भी बड़ी मेमोरी देखने को मिलती है|

बाकी हार्डवेयर की बात करें तो 3GB की रैम, बेझल लेस डिस्प्ले और फेसिअल सिक्यूरिटी जैसे खास फिचर इसमें आपको देखने को मिलेंगे| ड्यूल कैमरा में इस बार AR भी जरूर होगा| एप्पल ने पहले से ही कई गेमिंग कम्पनीज और AR कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर ली है|

Vai: AppleInsider

खैर यह तो सब बाते है| अगले 15 दिनों बाद हम सब को पता चला ही जाएगा के इस बात में कितना सच है| आपको क्या लगता है 512GB मॉडल की आपको जरूरत है? जरूर अपनी राय नीचे कमेंट कर हमें बताए| इस खबर को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए|