Lenovo K8 Note 14 हजार में सबसे फ़ास्ट स्मार्टफोन जानिए सब फिचर

998
K8 Note

आमटेक.नेट: कल हुए एक इवेंट में लेनोवो ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन लेनोवो K8 नोट लॉन्च किया| लेनोवो की और से आने वाला यह पहला फोन है जिसमें आपको ड्यूल रियर कैमरा देखने को मिलते है|

लेनोवो की K Note सीरीज हमेशा से ही काफी पसंद की गई है| लेनोवो का पिछला फोन K6 Note उतना कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाया था| लेनोवो ने 7 नंबर को छोड़कर सीधे K8 नोट को ही लॉन्च कर दिया है| यह पहला फोन है जिसमें आपको 10 कोर प्रोसेसर देखने को मिलता है|

खैर इसके हार्डवेयर की बात करे तो आपको 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले इसमें दी गई है| यह डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला गिलास द्वारा सुरक्षित की गई है| यह डिस्प्ले थिएटर मैक्स तकनीक से लैस है| इस तकनीक के इस्तेमाल से आप आसानी से VR का मजा ले सकते है| यह तकनीक लेनोवो ने पहली बार अपने K4 नोट मॉडल में दी थी|

जैसे के मैंने ऊपर कहा इसमें आपको मेडियाटेक का X23 प्रोसेसर देखने को मिलता है| 10 कोर वाला प्रोसेसर आपको पहली बार मिड रेंज में इस फोन के अंदर देखने को मिलता है| यह फोन दो मॉडल में आता है| पहला 3GB रैम/32GB स्टोरेज और दूसरा 4GB रैम/64GB स्टोरेज वाला|

कैमरा में आपको पीछे की तरफ दो कैमरा दिए पहला 13 मेगापिक्सेल और दूसरा 5 मेगापिक्सेल| दोनों कैमरा मिलकर काफी अच्छे फोटो ले सकता है| सेल्फी कैमरा की बात करें तो 13 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है| सामने की तरफ आपको सेल्फी फ़्लैश भी दिया गया है| विडियो में आप 1080p फुल एचडी विडियो 30fps पर शूट कर सकते है|

इस फोन में अगर हम बैटरी की बात करें तो आपको 4000mAh की बैटरी दी गई है| यह बैटरी फ़ास्ट बैटरी चार्जिंग को काफी अच्छे से सपोर्ट करती है| सॉफ्टवेयर में आपको Android 7.1.1 देखने को मिलता है| यूजर इंटरफ़ेस में आपको स्टॉक एंड्राइड दिया गया है| जिसके कारण अब परफॉरमेंस और अच्छा देखने को मिल सकता है|

इस फोन की कीमत की बात करें तो पहला 3GB रैम वाला मॉडल 12,999 रुपयों को रखा गया है| और जो दूसरा है 4GB रैम वाला मॉडल 13,999 रुपयों की कीमत के साथ आता है| यह फोन दो कलर ब्लैक और गोल्ड में आयेगा| आप इस फोन को अमेज़न से 18 अगस्त से खरीद सकते है|

इस फोन संबंधित आपको कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| आपको यह खबर पसंद आई तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर करें|