Locky Ransomware वायरस आया इंडिया में, जानिए वायरस की जानकारी

742
Locky digit
Via: Digit.in

आमटेक.नेट: इस साल काफी बड़े इंटरनेट वायरस अटैक देखने को मिले| Wannacry और Petya जैसे वायरस काफी तेजी से फैले और सभी देशों के कंप्यूटर इस वायरस का शिकार बन गए| हैकर्स द्वारा आपका कंप्यूटर हैक करने के बाद आप से कुछ रकम मांगी जाती है जिसे हम फ़िरोती भी कह सकते है| इस फ़िरोती को रैनसम कहा जाता है|

पिछले दोनों वायरस के कारण इंडिया में इतना ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था| लेकिन अभी नए वायरस Locky की खबर सामने आ रही है| इंडिया में यह वायरस काफी तेजी से फ़ैल रहा है| भारत में यह वायरस अब तक करीब 23 मिलियन लोगों को ईमेल पर भेजा गया हैं| भारतीय सुरक्षा विभाग ने इस वायरस के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है|

आपको बता दे के यह वायरस ईमेल के जरिये भेजा जा रहा है| इसीलिए हम आपको सलाह देंगे के किसी भी लुभाने वाले ईमेल पर ना क्लिक करे| यह वायरस आपके ईमेल में zip फ़ाइल के अंदर देखने को मिलता है| इसीलिए कोइ भी मैसेज बिना सोचे समझे मत खोले| ईमेल भेजने वाले इंसान की ईमेल एड्रेस को ध्यान से देख ले| अगर हो सके तो कोई अच्छा सा एंटी वायरस अपने कंप्यूटर में इनस्टॉल जरूर कर ले| अगर आपके पास पहले से ही एंटी वायरस है तो उसे अपडेट जरूर कीजिए| सबसे महत्वपूर्ण बात अपने कंप्यूटर का बैकअप किसी हार्ड ड्राइव में निकाल ले| अपनी जरूरी फ़ाइल को गूगल ड्राइव, ड्रॉप बॉक्स, और वनड्राइव जैसी क्लाउड स्टोरेज पर सेव करना ना भूलें|

फ़िलहाल तो आज के लिए बस इतना ही| वायरस या फोन संबंधित आपको कोई भी सवाल हो तो आप हमसे नीचे कमेंट कर पूछ सकते है| आपके सारे सवालों का जवाब हम जरूर देंगे| इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ शेयर जरूर करे|

स्त्रोत: डिजिट