शानदार स्मार्टफोन मी मैक्स २ हुआ लॉन्च जानिए कीमत

855
Mi Max 2 1

आमटेक.नेट: शाओमी को इस महीने इंडिया में ३ साल पूरे हो रहे है| इसी अवसर पर शाओमी ने अपना नया फोन आज लॉन्च किया| इस नए फोन का नाम है शाओमी मी मैक्स २| पिछले साल के मी मैक्स का यह नया वर्जन है| मी मैक्स बड़ी डिस्प्ले के कारण काफी बिका था|

Via: Mi

शाओमी मी मैक्स २ अच्छी मैटेलिक डिज़ाइन के साथ आता है| पिछले साल की तुलना मी इस फोन में डिस्प्ले को छोड़कर बाकी काफी सारे बदलाव देखने को मिलते है| इस फोन में आपको ६.४” इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलती है| यह डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास ३ से सुरक्षित की गई है| परफॉरमेंस के लिए आपको स्नैपड्रैगन ६२५ प्रोसेसर, ४जीबी की रैम और ६४जीबी की स्टोरेज इसके अंदर देखने को मिलती है|

Via: Mi

पीछे की तरफ आपको सोनी का १२ मेगापिक्सेल का कैमरा मिलता है| सेल्फी के लिए आपको सामने ५ मेगापिक्सेल का कैमरा भी दिया गया है| बैटरी की बात करें तो आपको ५३०० माह की बड़ी बैटरी इसमें देखने को मिलती है| यह फ़ास्ट चार्जिंग ३ पर काम कर सकती है| कंपनी का दावा है के यह फोन १ घंटे में करीब ६०% प्रति शत तक चार्ज हो जाता है|

Via: Mi

सॉफ्टवेयर की बात करें तो आपको इसके अंदर एंड्राइड नोगट देखने को मिलता है| इसके ऊपर शाओमी का अपना इंटरफ़ेस भी दिया गया है| यह फोन दो कलर गोल्ड और ब्लैक में आता है| इस फोन की कीमत १६ हजार रुपये रखी गई है| यह फोन आप २७ जुलाई से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों से खरीद सकते है| यह फोन आप ऑनलाइन अमेज़न, टाटा क्लिक, फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल से खरीद सकते है| ऑफलाइन स्टोर जैसे के पूर्विका, इजोन, विजय सेल्स, और संगीथा से भी खरीद सकते है|

Via: Mi

आपको इस फोन संबंधित कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| आपके सारे सवालों का जवाब हम जरूर देंगे| ऐसी ही तजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें| इस खबर को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे|