अद्भुत डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Mi Mix 2 स्मार्टफोन !

1087
Mi MIX 2 Special Edition_09

आमटेक.नेट: बेझल लेस फोन की शुरुआत शाओमी ने पिछले साल के अपने Mi Max से की थी| पिछले साल यह फोन लिमिटेड एडिशन के तौर पर लॉन्च किया गया था| Mi Max की अपार सफलता के बाद शाओमी ने आज Mi Max 2 लॉन्च कर दिया है|

शाओमी के इस नए फ़ोन की बात करें तो आपको इस बार थोड़ी छोटी डिस्प्ले दी गई है| पिछली बार आपको 6.4 इंचेस की डिस्प्ले दी गई थी| इस बार Mi Max 2 में आपको 5.9″ इंच की डिस्प्ले देखने को मिलती है| डिस्प्ले रेसलूशन की बात करें तो यह फोन 2100×1080 फुल एचडी प्लस के साथ आता है| यह डिस्प्ले चारों एजेस पर कर्व है| जिसके कारण इसकी डिज़ाइन और भी स्लीक लगती है|

हार्डवेयर में बात करें तो आपको स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6GB रैम इसमें दिए है| यह फोन 64, 128 और 256GB स्टोरेज मॉडल में आएगा| इसके अलावा अगर हम बात करें तो आपको इस फोन का एक स्पेशल एडिशन भी देखने को मिलता है जो 8GB रैम के साथ आएगा| आपको बता दे के इसमें आपको मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है|

पढ़िए फुल स्पेसीफिकेशन: Mi Mix 2

कैमरास की बात करें तो आपको पीछे की तरफ 12 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा दिया गया है| यह कैमरा सोनी IMX386 सेंसर के साथ आता है| यह सेंसर शाओमी में Mi 6 में भी इस्तेमाल किया गया है| सामने की तरफ आपको 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है| विडियो की बात करें तो आप इसमें 4K विडियो 30fps पर शूट कर सकते है| बैटरी की बात करें तो आपको 3400 mAh की बैटरी इसमें दी गई है जो फ़ास्ट चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है|

सॉफ्टवेयर में आपको एंड्राइड 7.1 इसमें दिया है जिसके ऊपर आपको MIUI 9 इंटरफ़ेस देखने को मिलता है| यह फोन दो कलर ब्लैक और वाइट में आएगा| कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 30 हजार से शुरू होगी| इंडिया में यह फोन कब तक आएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है| इस फोन संबंधित आपको कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| इस पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें|