करते है मोबाइल से पेमेंट तो ध्यान में रखे यह 5 बाते !

848
online secure payment

जैसे के आप सब को पता है पिछले साल नवंबर में 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए थे| जिसके चलते आम आदमी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा| इस बंदी के कारण देश में डिजिटल भुगतान करने की सुविधाएँ काफी बढ़ गई| मोबाइल इंटरनेट बैंकिंग, वॉलेट और UPI जैसी सुविधाओं को काफी इस्तेमाल किया गया|

घर में रखे पैसों को हम लॉक में सुरक्षित रख सकते है| लेकिन यह सारी डिजिटल सुविधाएँ है| यह सिस्टम कभी भी हैक हो सकती है| Petya और WannaCry जैसे वायरस का शिकार कोई भी आसानी से हो सकता है|

सिर्फ वायरस ही नहीं कुछ स्कैम के कारण साधारण इंसान को भी घपलेबाज लोग उल्लू बनाकर लूट लेते है| आपको कॉल करके आपके बैंक की जानकारी जान लेना आपको लाटरी लगी ऐसी कुछ झूठी बाते बताकर लुटने की बाते हर रोज सामने आती रहती है| आज के इस पोस्ट में के अंदर मैं आपको इन सब चीजों से कैसे बचे यह बताऊंगा| तो जरूर पूरा आर्टिकल पढ़ लीजिए|

#1 WhatsApp स्कैम:

आज कल अकसर व्हात्सप्प पर कई झूठे मेसेज आते रहते है| हर किसी ग्रुप में आपको झूठी ख़बर से भरी लिंक भेजी जाती है|झूठी खबर जैसे के 50,000 रुपये का फ़ोन आज सिर्फ 500 रुपयों में| ऐसी कुछ ऑफर आपको भेजी जाती है| ऐसी वेबसाइट अकसर असली वेबसाइट जैसी ही होती है| आप वहाँ पर जाकर उसे खरीदने के चक्कर में खुद की जानकारी दे देते है|

बाद में इसी जानकारी का इस्तेमाल करके आपको आसानी से लुटा जा सकता है| इससे बचने के लिए आपको पहली बात ध्यान में रखनी होगी के ऐसी ऑफर 100 प्रति शत झूठी होती है| ऐसी लिंक पर कभी ना जाए| अगर लिंक पर गए भी तो कभी अपनी असल जानकारी नहीं देनी चाहिए|

#2 कॉल स्कैम:

आपको शायद अंदाजा ना हो लेकिन भारत में ऐसे भी कुछ बैंक कर्मचारी है जो आपका बैंक डेटा कुछ पैसों के खातिर मार्केटिंग एजेंसी को बेच देते है| बैंक डेटा से जुड़ी ऐसी काफी सारी ख़बरें पहले भी सामने आ चुकी है| तो याद रखिये जब आपसे कोई फोन करके ये बताए के वह बैंक से है तो उसपर भरोसा ना करें|

सामने वाला इंसान आपकी बैंक की सारी जानकारी लेकर बैठा होता है| वह बस कुछ सिक्यूरिटी डिटेल्स जान ने की कोशिश करता है| जिसके इस्तेमाल से वह आपको हैक कर पाए| इससे बचने के लिए आपको ध्यान में रखना होगा के आपको बैंक कभी फ़ोन नहीं करती है| ऐसे लोग अगर परेशान करें तो इनके आप सीधे साइबर डिपार्टमेंट से मदद मांग सकते है| इंडिया में साइबर क्राइम को काफी सख्ती से संभाला जाता है|

#3 OTP (One Time Password):

जैसे के मैंने बताया किसी के पास आपके बारे में सारी जानकारी क्यों ना हो| असली पॉवर आपके पास ही होती है| हमेशा ध्यान में रखिये OTP पिन कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना ही| याद रखिए आपका मोबाइल नंबर ही आपकी सबसे मजबूत कड़ी होती है बैंक में|

हमेशा ऑनलाइन पेमेंट के वक्त OTP मोड को इस्तेमाल करना है| OTP द्वारा किए गए सभी ऑनलाइन भुगतान काफी सुरक्षित होते है| और हा बैंक कभी भी OTP नहीं मांगता है| अगली बार कोई कॉल करके OTP मांगे तो ऐसे लोगों को कभी भी OTP ना बताए|

#4 बैंक का एप्लीकेशन:

नोट बंदी के बाद ज्यादातर बैंकों ने अपने एंड्राइड पेमेंट एप्प लॉन्च किये है| SBI का buddy, HDFC की PayZApp ऐसी ही अन्य बैंक की भी एप्प है| ऐसी एप्प की जानकारी अपनी बैंक की शाखा में आपको मिल सकती है|

अब जरूरी बात| आपने सारे ऑनलाइन पेमेंट आप इन्हीं एप्प से ही कीजिएगा| ऐसा इसीलिए क्योंकि अगर बीच में कही कुछ दिक्कत आ जाये नेटवर्क चला जाये तो आपके पैसे बीच में नहीं अटकेंगे सीधा अपने अकाउंट में जमा हो जायेंगे| यह तरीका फायदेमंद भी है और सुरक्षित भी है| आपको ऐसी एप्प से पॉइंट और ऑफर भी काफी अच्छी मिलती है| तो इसे इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प है|

#5 पब्लिक वाईफाई:

यह सबसे महत्वपूर्ण बात है| कभी भी किसी लोकल वाईफाई के जरिए अपने ऑनलाइन पेमेंट ना करें| आपको शायद अंदाजा नहीं है| लेकिन जब आप अपना फोन किसी के वाईफाई से कनेक्ट करके इंटरनेट का इस्तेमाल करते है तो सामने वाला आपकी सारी इंटरनेट हिस्ट्री और बाकी सारी जानकारी आराम से देख सकता है|

इससे बचने के लिए मैं यही कहूँगा के ऐसे वाईफाई से दूर रहिए| और अगर आप ऐसे वाईफाई पर भी है तो डिजिटल पेमेंट ना करें| ऑफिस और काम जैसी जगहों पर लगे वाईफाई से बचकर रहिए !

फ़िलहाल तो आज के लिए बस इतना ही| आपको बैंक और टेक से जुड़ीं कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| यदि आपको यह खबर पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर करें|