Moto G5S Plus से उठा परदा जानिए कीमत और फीचर

1390
HD Seo Pictures (4)

आमटेक.नेट: मोटो G5 प्लस की असफलता के बाद मोटो ने अपना नया स्मार्टफोन मोटो G5S प्लस कल लॉन्च किया| ड्यूल कैमरा के इस ट्रेंड में मोटो भी अब शामिल हो गया है| मोटो G5S प्लस की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिए गए ड्यूल कैमरास| आपको बता दे के मोटो ने अपना यह फोन पिछले महीने में ही विदेश में लॉन्च किया था|

मैटेलिक बॉडी और स्लीक डिज़ाइन के साथ आने वाले मोटो G5S प्लस में आपको 5.5 इंचेस की फुल एचडी डिस्प्ले देखने को मिलती है| जिसे कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 3 द्वारा सुरक्षित किया गया है| प्रोसेसिंग के लिए स्नैपड्रैगन 625, 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज आपको इसमें दी गई है| इसकी स्टोरेज आप 128 GB तक बढ़ा भी सकते है| लेकिन यहाँ पर ध्यान देने वाली एक और बात है एक तो आप मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकते है नहीं तो दो सीम कार्ड| इसमें आपको हाइब्रिड सीम स्लॉट दिया गया है|

Via: Motorola

मोटो G सीरीज में हमेशा से ही कैमरास काफी अच्छे देखने को मिले है| इसी बात को बरकरार रखने के लिए आपको इसमें ड्यूल कैमरा दिए गए है| पिछले दोनों कैमरा 13 मेगापिक्सेल के हैं जो ड्यूल LED फ़्लैश के साथ आते है| पीछे के कैमरा से आप आराम से 4K विडियो 30fps पर शूट कर सकते है| सेल्फी के लिए सामने 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा इसमें देखने को मिलता है| रात में अच्छे सेल्फी फोटो लेने के लिए आपको फ्रंट फ़्लैश भी इसमें दिया गया है|

Via: Motorola

मोटो G5S प्लस स्टॉक एंड्राइड 7.1.1 के साथ आता है| 3000 mAh की बैटरी इसमें दी गई है जो फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है| चार्जिंग के लिए आपको माइक्रो USB पोर्ट देखने को मिलता है| पोर्ट की बात कर ही रहे तो आपको बता दे के 3.5mm का ऑडियो जैक इसमें दिया गया है| कनेक्टिविटी के लिए आपको NFC, ब्लूटूथ, वाई-फाई और 4G VoLTE जैसी सुविधाएँ इसमें उपलब्ध है| NFC आपको पैसे की लेनदेन करने के काम आ सकता है| विदेश में इसका उपयोग पैसों का भुगतान करने के लिए किया जाता है|

Via: Motorola

यह फोन दो कलर ग्रे और गोल्ड में आता है| कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 15,999 रुपये रखी गई है| आप इस फोन को अमेज़न से खरीद सकते है| शुरुआत में यह फोन सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा| कुछ दिनों बाद आप इसे ऑफलाइन भी खरीद सकते है| यह फोन लेनोवो K8 नोट और कूलपैड प्ले 6 को अच्छे से टक्कर दे सकता है|

फ़िलहाल तो आज के लिए बस इतना ही| आपको फ़ोन संबंधित कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| आपके सारे सवालों का जवाब हम जरूर देंगे| इस खबर को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें|