46 मेगापिक्सेल का Nikon D850 कैमरा हुआ लॉन्च, जानिए कितनी है इसकी कीमत

1127
Nikon D850

आमटेक.नेट: निकोन ने आज अपनी फ्लैगशिप सीरीज में नया कैमरा D850 लॉन्च कर दिया है| यह कैमरा पिछले निकोन D810 का अपग्रेडेड वर्शन है| करीब तीन साल बाद निकोन ने अपना फ्लैगशिप मॉडल लाया है| यह एक हाई रेसलूशन वाला कैमरा है जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी को ध्यान में रखकर बनाया गया है|

निकोन D850 की डिज़ाइन काफी अच्छी देखने को मिलती है| इसे अलग मेटल एलाय के साथ बनाया गया है जिसके कारण इसे और भी मजबूती मिलती है| इसकी बॉडी का वजन करीब 925 ग्राम के आसपास है| इसमें आपको टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है| यह डिस्प्ले टिल्ट और स्विवेल भी हो सकती है| बॉडी की ऊपर की तरफ भी एक डिस्प्ले दी गई है| इस डिस्प्ले में कैमरा संबंधित अधिक जानकारी भी आपको देखने को मिलती है|

Via: Nikon

यह कैमरा 45.7 फुल फ्रेम मेगापिक्सेल के साथ आता है| यह निकोन का पहला ऐसा कैमरा है जिसमें आपको 45.7 मेगापिक्सेल देखने को मिलती है| साधारण कैमरा की तुलना में यह मेगापिक्सेल करीब दुगना है| इसमें आपको BSI CMOS सेंसर दिए गए है| 25600 तक इसके ISO लेवल का विस्तार किया जा सकता है| इससे साफ़ पता चलता है के आप कम लाइट में भी अच्छे फोटो ले सकते है|

प्रोसेसिंग के लिए आपको EXSPEED 5 नाम का प्रोसेसर देखने को मिलता है| यह प्रोसेसर एक सेकंड में 8 fps तक फोटो ले सकता है| 153 ऑटो फोकस पॉइंट आपको इसमें मिलते है| यह कैमरा 4K विडियो 30 fps पर आराम से शूट कर सकता है| इसके इस्तेमाल से आप आसानी से 120 fps तक स्लो मोशन विडियो भी ले सकते है| स्लो मोशन विडियो आप सिर्फ 1080p में ही ले सकते है|

Via: Nikon

बैटरी की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर आप 1800 फोटो और करीब 70 मिनट के विडियो ले सकते है| वाई-फाई और ब्लूटूथ की सुविधा आपको इसमें दी गई है| महंगा कैमरा होने के बावजूद भी आपको NFC की सुविधा नहीं दी है| आज कल ज्यादातर कैमरा में NFC फीचर दिया जाता है| इस कैमरा को आप अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते है| इसके लिए आपको Snapbridge एप्प का इस्तेमाल करना होगा|

इसकी कीमत क़रीब 2.10 लाख के आसपास है| इंडिया में यह कैमरा कब तक आयेगा इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है| आपको इस कैमरा संबंधित या फिर अपने फोन से जुड़े कुछ सवाल हो तो आप हमसे नीचे कमेंट कर पूछ सकते है|