देखिए नोकिया का नया स्मार्टफ़ोन Nokia 2

1264
nokia 2

आमटेक.नेट: नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन नोकिया ३ है यह आप सब को पता है| लेकिन आज एक नई ख़बर सामने निकलकर आई है| इस खबर मुताबिक नोकिया नए सस्ते फ़ोन पर काम कर रहा है| इस फोन का नाम होगा नोकिया २|

नोकिया २ की नई जानकारी बाईडू पर निकलकर आई है| इस जानकारी की मुताबिक नोकिया का यह नया फोन काफी मामले में पुराने नोकिया ६२० से मिलता है| यह फ़ोन नोकिया ३ से सस्ता होगा| नोकिया ३ की तरह ही आपको ५” इंच की एचडी डिस्प्ले इसके नोकिया २ के अंदर भी देखने को मिलेगी| परफॉरमेंस के लिए आपको इसमें स्नैपड्रैगन २१० प्रोसेसर दिया जायेगा| रैम और स्टोरेज के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है|

नोकिया २ की कीमत की अगर हम बात करें तो इसकी कीमत ५ से ६ हजार के बीच होगी| नोकिया का यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन साबित हो सकता है| यह फोन बाजार में कब आयेगा इसकी कोई जानकारी अभी तक सामने निकलकर नहीं आई है| हमारे अंदाजे से यह फोन इस साल के आखिर तक आ सकता है| नोकिया से जुडी और एक खबर बताये तो आपको बता दे के नोकिया का नया फ्लैगशिप फोन नोकिया ८ ३१ जुलाई को लॉन्च होने वाला है|

फ़िलहाल तो आजके लिए बस इतना ही| नोकिया से जुडी और ख़बरें के लिए हमें फॉलो करें| आपको टेक संबंधित कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| आपको यह खबर पसंद आई तो इसे लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें|

स्त्रोत: बाईडू