ज़बरदस्त Nokia 8 आयेगा 31 जुलाई को जानिए कीमत !

1055
Nokia 9 6

आमटेक.नेट: पिछले कुछ महीनों से इंटरनेट पर नोकिया छाया है| नोकिया ने अपनी वापसी के साथ ही ४ फ़ोन लॉन्च किये| इस सारे फोन को काफी सराहा गया| लेकिन सभी लोग नोकिया के आने वाले फ्लैगशिप फोन के इंतजार में है| इस फोन का कोई नाम अभी तक सामने नहीं आया है| लेकिन कहा जा रहा है के इसका नाम नोकिया ८ होगा|

नोकिया ८ की पिछले कुछ हफ्तों पहले काफी अच्छी और स्पष्ट तस्वीरें देखने को मिली थी| कहा जा रहा था के यह फोन जून के पहले हफ्ते में लॉन्च होने वाला है| लेकिन कुछ कारणों वश नोकिया ८ लॉन्च नहीं हो पाया| अभी एक विक्रेता ने नोकिया के आने वाले फोन के बारे में बताया है| उसके अनुसार नोकिया ८ ३१ जुलाई को लॉन्च होने वाला है| उन्होंने इस फोन की कीमत के बारे में भी बताया है| इस फोन की कीमत करीब ४३ हजार के आसपास हो सकती है| यह कीमत अलग-अलग देशों में अलग हो सकती है| लेकिन कीमत में ज्यादा फर्क नहीं होगा|

Via: Nokia Power User

खैर इस फ़ोन के हार्डवेयर की बात करें तो आपको बता दे के यह फोन ४ जीबी रैम और ८ जीबी रैम में आयेगा| दोनों फोन में स्नैपड्रैगन ८३५ प्रोसेसर देखने को मिलेगा| ५.७ इंचेस की क्वैड एचडी डिस्प्ले और पीछे ड्यूल कैमरास इस फोन में आपको देखने को मिलेंगे| ८ जीबी रैम वाले फोन की कीमत कुछ ज्यादा हो सकती है| यह फोन अगले महीने में भारतीय बाजार में देखने को मिल सकता है|

इस फ़ोन संबंधित आपको कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| आपको यदि यह खबर पसंद आई तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर करें| ऐसी ही टेक से जुटी खबरों के लिए फॉलो करें|

स्त्रोत: जीएसएमएरीना