Nokia 7 हुआ लॉन्च, नोकिया का पहला 6GB रैम वाला फ़ोन !

748
Nokia 7 1

आमटेक.नेट: नोकिया ने इस साल अपनी वापसी के साथ ही काफी अच्छे स्मार्टफोन लॉन्च किए है| नोकिया 6 और नोकिया 8 की अपार सफलता के नोकिया ने आज अपना नया स्मार्टफोन नोकिया 7 लॉन्च किया है| इस स्मार्टफोन को आज चाइना में रिलीज़ कर दिया गया है|

डिज़ाइन में यह फोन नोकिया 8 जैसा ही दिखता है| नोकिया 7 में आपको 5.2 इंचेस की फुल एचडी डिस्प्ले देखने के लिए मिलती है| जिसे सुरक्षित रखने के लिए आपको उसके ऊपर कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 3 दिया है| स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ ही आपको इसमें 4GB और 6GB की रैम देखने के लिए मिलती है| इंटरनल स्टोरेज में अगर हम बात करें तो आपको इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड द्वारा बढाया भी जा सकता है|

नोकिया ने इस साल अपना बोथी नाम का फीचर नोकिया 8 में पहली बार दिया था, वही बोथी फीचर अब आपको इस फोन में देखने के लिए मिलता है| पीछे की तरफ आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सेल f/1.8 अपर्चर वाला कैमरा दिया गया है| यह एक कार्ल ज़िस द्वारा बनाया गया कैमरा है जो नोकिया के सभी फोन में अकसर देखने के लिए मिलता है|

सेल्फी के लिए आपको 5 मेगापिक्सेल का f/2.0 अपर्चर के साथ आने वाला वाइड कैमरा देखने के लिए मिलता है| सामने और पीछे के दोनों कैमरा का इस्तेमाल करके यह फोन काफी अच्छे से बोथीस ले सकता है| आप इस फोन में 4K रेसलूशन तक के विडियोस भी शूट कर सकते है| यह फ़ोन OZO ऑडियो तकनीक के साथ आता है इसका मतलब अब आप अपने फोन से 360 ऑडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे|

एंड्राइड नोगट 7.1 के साथ आने वाले इस फोन में आपको जल्द ही एंड्राइड ओरियो 8.0 का अपडेट भी मिल जाएगा ऐसा नोकिया ने वादा किया है| 3000mAh की स्टैण्डर्ड बैटरी के साथ आने वाला यह फ़ोन फ़ास्ट बैटरी चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है| चार्जिंग के लिए आपको टाइप सी पोर्ट दिया गया है और हाँ इस फोन में आपको 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया हैं| जो आज कल के काफी नए फोन में देखने के लिए नहीं मिलता है|

कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें 4G VoLTE, NFC, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस मिलता है| नोकिया ने अपने इस फोन में सभी तरह के सेंसर जैसे के एम्बिएंट लाइट, प्रोक्सिमिटी, फिंगरप्रिंट, ग्यरोस्कोप और हॉल सेंसर दिए है| यह फोन ब्लैक और सिल्वर वाइट कलर में लॉन्च किया गया है|

नोकिया 7 दो मॉडल में आता है, पहला 4GB रैम और दूसरा 6GB रैम| 4GB रैम वाले मॉडल की कीमत 24 हजार के आसपास रखी गई है| वही 6GB रैम वाले मॉडल की कीमत 26 हजार के आसपास है| इंडिया में यह फोन अगले महीने में लॉन्च हो सकता है| इस फोन संबंधित आपको कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| हम आपके सभी सवालों का जवाब हम जरूर देंगे| वैसे आपकी क्या राय है इस फोन संबंधित वह भी आप नीचे कमेंट कर हमें जरूर बताए|