जल गया रेड्मी नोट 4 देखिए विडियो

931
Redmi Note 4 Blast

आमटेक.नेट: हर रोज स्मार्टफोन की जलने की खबरें सामने आती रहती है| पिछले साल के नोट ७ के जलने की खबरों के बाद लोग फ़ोन काफी समझदारी के साथ लेते है| जब बात चाइना के फ़ोन की आती है तो लोग लेने से पहले दो बार सोचते है| चाइना के फ़ोन जलने की ख़बरें अकसर आती रहती है|

कल रेड्मी नोट ४ के जलने की खबर सामने आई है| दरअसल एक विडियो सामने निकलकर आया है| इस विडियो में ग्राहक अपना फ़ोन दुकान में ले जाता है| उस ग्राहक ने उस दुकानदार को अपना फ़ोन दिया| दुकानदार जब फ़ोन में से सीम कार्ड निकालने की कोशिश कर रहा था तभी वह फ़ोन जलने लग गया| और देखते ही देखते उस फोन ने बड़ी सी आग पकड़ ली|

Youtube/PhoneRadar

उसके बाद तुरंत है दुकानदार अपने पैरो से आग बुझा दी| अच्छा हुआ किसी को कुछ नहीं हुआ| अच्छा हुआ वह फोन युवक के जेब में नहीं था| वरना काफी समस्या हो सकती थी| यह हादसा बंगलौर के एक दुकान में हुआ है| इसके बारे में अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया अभी तक शाओमी द्वारा आई नहीं है| शाओमी को जल्द ही कुछ करना होगा|

खैर फ़िलहाल तो आज के लिए बस इतना ही| आपको अपने फ़ोन संबंधित कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| ऐसी ही ख़बरों के लिए कृपया हमें फॉलो करें| इस खबर को लाइक और शेयर जरूर करें|

स्त्रोत: फ़ोनरडार