Samsung Galaxy Note 8 की तस्वीरे हुई लीक !

1550
Note 8 1

आमटेक.नेट: सैमसंग ने पिछले साल अपना फोन सैमसंग गैलेक्सी नोट ७ लॉन्च किया था| उस फोन में मिलनेवाले एडवांस फिचर के चलते वह फोन काफी बिका| लेकिन कहते है न हर अच्छी चीज का अंत बुरा जरूर होता है| वैसा ही कुछ सैमसंग के गैलेक्सी नोट ७ के साथ भी हुवा|

जैसे के आप सब को पता है सैमसंग का गैलेक्सी नोट ७ जलने के काफी खबरे पूरी दुनिया से आ रही थी| हवाई जहाज में भी नोट ७ फोन को ले जाने से माना किया गया था| वह सैमसंग के लिए किसी बुरे सपने से भी काफी कड़वा समय था| लेकिन फिर भी सैमसंग ने खुदको संभाला और अपने नए फोन सैमसंग गैलेक्सी एस८ को लॉन्च किया| एस८ ने जितने भी गिले शिकवे थे फैन के वह सारे दूर कर दिए|

आज भी नोट सीरीज के काफी दीवाने है| एंड्राइड हैडलाइन द्वारा खबर आ रही है के सैमसंग नोट ८ लाने की योजना कर रहा है| और पिछले कुछ दिनों से नोट ८ की काफी सारी तस्वीरे भी निकलकर आई है| लेकिन कोई भी तस्वीर उसमे से क्लियर नहीं थी| कल जो डिजाईन निकलकर आई है उससे तो यही लगता है के यह फोन नोट ८ होने के काफी मजबूत चांसेस है|

Image: androidheadline

इन फोटो को अगर गौर से देखेंगे तो यहाँ पर सैमसंग ने पीछे दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर निकाल दिया गया है| लेकिन अगर सामने की तरफ देखे तो आपको फिंगरप्रिंट का कोई बटन नहीं दिख रहा है| हो सकता है सैमसंग ऑन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर ईस फोन में इम्प्लेमेन्ट कर सकता है| इसकी डिजाईन एस८ जैसी ही बेझल लेस होगी| बस एक फरक है एस८ और आनेवाले नोट ८ में और वह यह है के इसमें आपको कार्नर कर्व नहीं मिलेंगे|

बाकी हार्डवेयर की बात करे तो इसमें आपको स्नैपड्रैगन ८३५ प्रोसेसर और ६ जीबी की रेम मीलेगी| बाकि हार्डवेयर के बारे में फ़िलहाल कुछ ज्यादा जानकारी नहीं निकलकर आई है| यह फोन सितम्बर के आसपास लॉन्च हो सकता है| क्युकी नोट सीरीज के फोन को इसी महीने के आसपास लॉन्च किया जाता है| ईस फोन संबधित अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें फॉलो करे| आपको टेक संबधित कोई सवाल हो तो आप हमसे निचे कमेंट कर पूछ सकते है|