सैमसंग गैलेक्सी जे७ की लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरे !

1192
J5 FV

आमटेक.नेट: सैमसंग अगर आज भी मार्किट में टिका है तो उसका श्रेय जाता है उनकी जे सीरीज को| सैमसंग की जे सीरीज मार्किट में काफी पसंद की जाने वाली सीरीज है| मिड रेंज और बजेट रेंज में ईस सीरीज के फोन को काफी पसंद किया जाता है|

सैमसंग हर साल आपने फोन जे३, जे५ और जे७ के साल के हिसाब से अपग्रेडेड वर्शन लाता है| सैमसंग ईस साल अपने जे७ २०१७ के मॉडल को जल्द ही लॉन्च करने वाला है| लेकिन ईस फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी काफी सारी तस्वीरे इंटरनेट पर निकलकर आई है|

Image: quke

आजके ईस आर्टिकल में हम आपको ईस फ़ोन की कुछ तस्वीरे दिखायेंगे जो लीक हुई है| पहले अगर हम ईस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करे तो पिछले साल के फोन के तुलना में आपको काफी सारे अपडेट ईस बार के नए जे७ के अंदर देखने को मिलते है| पिछले साल के फोन में आपको सिर्फ २ जीबी की रेम, ३३०० माह की बैटरी और एचडी डिस्प्ले देखने को मिलती थी| ईस बार आपको इसमें ३ जीबी रेम, ३६०० माह की बैटरी, फुल एचडी डिस्प्ले मिलते है| इसमें हार्डवेयर आपको बढाकर दिए गए है|

Image: quke

बाकी फिचर की बात करे तो आपको एक्सीनोस ७८७० ओक्टा कोर प्रोसेसर और १६ जीबी की इंटरनल स्टोरेज इसमें मिलती है| ईस बार आपको दोनों तरफ १३ मेगापिक्सेल के कैमरास मिलते है| सेल्फी को लिए आपको सामने की तरफ फ़्लैश भी दिया गया है| जो की एक काफी अच्छी बात है सेल्फी के दीवानों के लिए| यह फोन एंड्राइड ७.० नोगट के साथ आता है| जे७ चार कलर ब्लू, पिंक, गोल्ड और ब्लैक में उपलब्ध है|

Image: quke

यह फोन अगले महीने इंडिया में लॉन्च होने की काफी संभावना है| इसकी कीमत १६ से १७ हजार के बिच हो सकती है| ईस फोन संम्बधित आपको कोई सवाल हो तो आप निचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| आपको राय भी आप निचे कमेंट में दे सकते है|

सोर्स:  कूके.रु