WhatsApp के 3 छुपे हुए फीचर, जो आपको नहीं पता!

1649
WhatsApp aamTECH

आमटेक.नेट: WhatsApp यह एक ऐसा मैसेंजर है जिसे दुनिया में सब जगहों पर इस्तेमाल किया जाता हैं| इस मैसेंजर को अब तक करीब 100 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है| फेसबुक ने साल 2014 में व्हात्सप्प को खरीद लिया था तब से लेकर आज तक व्हात्सप्प की तरक्की काफी तेजी से हुई है|

पिछले कुछ सालो में भारत में भी व्हात्सप्प काफी फेमस हो गया है| व्हात्सप्प यूजर को ध्यान में रखते हुए आज की इस पोस्ट में हम आपको व्हात्सप्प से जुड़े कुछ खास फिचर के बारे में बारे में बताएंगे जो शायद आपको पता ना हो| तो चलिए शुरू करते है|

#01 Photo Status Privacy:

व्हात्सप्प का नया स्टोरी स्टेटस वाला फीचर काफी फेमस हो गया है| काफी सारे व्हात्सप्प यूजर स्टेटस में अपने फोटो डालते रहते है| लेकिन आपको शायद पता नहीं होगा| आप अपने व्हात्सप्प स्टेटस वाले सभी फोटो दूसरों से छिपा सकते है| इस आप्शन को आप नीचे बताए गए फोटो में अच्छे से समझ सकते है|

ऊपर बताए गए फोटो में आपको 3 ऑप्शन दिख रहे है| पहला आप्शन अगर आपने सेलेक्ट किया तो आपके फोटो सिर्फ आपके कांटेक्ट को ही दिखेंगे| दूसरे आप्शन में आप अपने फोटो कुछ लोगों से छुपा सकते है| तीसरे आप्शन में आप अपने फोटो सिर्फ गिने चुने दोस्तों को ही दिखा सकते है| सिक्यूरिटी के लिहाज से यह फिचर काफी अच्छा है|

#02 म्यूट स्टेटस:

आपके व्हात्सप्प में काफी सारे लोग होते है| अकसर ऐसे भी कुछ लोग होते है जो दिन भर सिर्फ स्टेटस ही डालते रहते है| ऐसे में अगर आपको किसी के फोटो देखना पसंद नहीं है तो आप उसके स्टेटस को म्यूट कर सकते है| म्यूट करने से आपको उसके स्टेटस नहीं दिखेंगे| अगर उस इंसान के फोटो देखने भी हो तो आप उसके फोटो सबसे नीचे देख सकते है|

बाद में चाहे तो आप उनको Unmute भी कर सकते है| इस फिचर की सबसे अच्छी बात यह है के सामने वाले इंसान को पता नहीं होता है के आपने उनको म्यूट किया है|

#03 कस्टम नोटीफिकेशन:

व्हात्सप्प पर आपको काफी सारे मेसेज आते रहते है और इस सब में जो महत्वपूर्ण मेसेज होते है हम ऊन पर ध्यान नहीं दे पाते| ऐसे में आप उस इंसान के लिए स्पेशल नोटीफिकेशन टोन भी सेट कर सकते है| ऐसा करने से आपको बिना फ़ोन को हाथ लगाए अंदाजा आ जाएगा के मैसेज किसने किया है| आप यहाँपर पॉप उप नोटीफिकेशन भी सेट कर सकते है| आप अगर गेम वगैरह खेल रहे है या फिर किसी दूसरे ऐप्प में है तो ऐसे में सीधे आपके स्क्रीन पर उनका मेसेज आ जाएगा| यह फिचर फेसबुक मैसेंजर से प्रेरित है|

फ़िलहाल तो आज के लिए बस इतना ही हम आशा करते है के आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी| आपको टेक संबंधित कोई भी सवाल हो तो आप हमसे नीचे कमेंट कर पूछ सकते है| हम आपके सारे सवालों के जवाब जरूर देंगे| इस पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए|