जिओ फ़ोन में भी चलेगा WhatsApp !

1154
WhatsApp Jio Phone

आमटेक.नेट: दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेंजर अगर कोई है तो वह है व्हात्सप्प| आज तक करीब 1 बिलियन से भी ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड कर इस्तेमाल किया है| इंडिया में भी व्हात्सप्प काफी फेमस है| यहाँ पर करीब 250 मिलियन से भी ज्यादा लोग इसे हर रोज इस्तेमाल करते है|

जैसे के आप सब लोगों को पता है पिछले महीने जिओ ने अपना नया फोन लॉन्च किया था| यह एक फिचर फोन है| अपना मार्केट बढ़ाने के लिए जिओ ने यह फोन लॉन्च किया था| लेकिन कुछ लोग उस फोन से नाराज भी है| उनकी नाराजगी का कारण है व्हात्सप्प| जिओ फ़ोन में आपको इंटरनेट से लेकर टीवी तक सब कुछ दिया गया है| बस एक व्हात्सप्प की कमी है|

जिओ भी इस बात को अच्छे से समझता है के व्हात्सप्प रोजमर्रा की ज़िन्दगी में काफी जरूरी है| इसीलिए जिओ पिछले कुछ महीनों से फेसबुक से बात कर रहा है| जिओ चाहता है के फेसबुक अपने व्हात्सप्प का एक खास वर्शन जिओ फोन के लिए बनाए| जिओ के इंजिनियर व्हात्सप्प के साथ मिलकर नए व्हात्सप्प वर्शन पर काम कर रहे है| यह नई जानकारी डेली फैक्टर द्वारा सामने आई है|

व्हात्सप्प एक काफी बड़ा एप्लीकेशन है| तो जाहिर है के आपको जो व्हात्सप्प जिओ फोन में देखने को मिलेगा| वह अभी के व्हात्सप्प वर्शन से काफी छोटा होगा| आपको सारे फिचर मिलने की काफी कम संभावना है| फिचर जैसे के व्हात्सप्प स्टेटस शायद उसमें नहीं दिया जाएगा| जिओ फोन काफी कम रैम के साथ आता है| इसीलिए यह वर्शन सिर्फ जिओ फोन के लिए ही हो सकता है|

जिओ फोन में कोई एप्प स्टोर भी नहीं है जहा से आप नए एप्प डाउनलोड कर पाए| व्हात्सप्प के इस नए वर्शन को अपडेट करना मुश्किल हो सकता है| आपको बता दे के जिओ फोन 24 अगस्त से आप खरीद सकते है| इस फोन के लिए व्हात्सप्प दिसंबर तक आ सकता है| फ़िलहाल तो आज के लिए बस इतना ही| जिओ फोन संबंधित आपको कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है|

स्त्रोत: फैक्टरडेली