Vivo X20 नया स्मार्टफोन हुआ लीक, जानिए क्या होगा खास

900
HD SEO Pictures 5 (4)

आमटेक.नेट: वीवो ने परसों ही इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन वीवो V7 प्लस लॉन्च किया था| अब खबर आ रही है के वीवो अपना नया स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने वाला है| इस नए स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें आज इंटरनेट पर लीक होकर आई है|

कहा जा रहा है के इस नए फोन का नाम Vivo X20 होगा| निकलकर आई इस फोटो में आप साफ़ देख सकते है के इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर देखने को मिलेगा| यह प्रोसेसर इसी साल लॉन्च हुआ है| रैम की बात करें तो यह फोन 6GB रैम के साथ आएगा| 5.8 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले इसमें देखने को मिलेगी| यह डिस्प्ले 18:9 अस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगी| 3500mAh की डिस्प्ले इसमें दी गई है|

Via: Weibo

कैमेरा की बात करें तो V7 प्लस की तरह इसमें भी आपको 24 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है| यह कैमरा नई फेस अनलॉक तकनीक के साथ आएगा| वीवो का मान ना है के यह तकनीक फोन को सिर्फ 0.1 सेकंड में अनलॉक कर सकती है| यह फोन इंडिया में कब आएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है|

खैर आज के लिए बस इतना ही| आपको अपने फ़ोन संबंधित कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| आपके सारे सवालों का जवाब हम जरूर देंगे| इस खबर को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए|

स्त्रोत: जीएसएमएरीना