क्यों बिकते है रेड्मी फ़ोन सबसे ज्यादा ? जानिए सभी कारण

1064
Mi 5X_3

आमटेक.नेट: साल 2014 जब मार्केट में सैमसंग, सोनी और एप्पल जैसी दिग्गज कंपनियाँ फ्लैगशिप फोन लॉन्च करती थी| इन फोन की कीमत 40 हजार के ऊपर होती थी| दूसरी तरफ थी माइक्रोमैक्स, कार्बन, और लावा जैसी कंपनियाँ जो 10 हजार से भी कम कीमत वाले फोन लॉन्च करती थी| यह फोन अच्छे तो होते थे लेकिन क्वालिटी और परफॉरमेंस इन फोन के अंदर नहीं था|

इसी बीच भारत में शाओमी ने अपना कदम रखा| बड़े ब्रांड और छोटी कंपनियों के बीच की जगह शाओमी ने ले ली| अपनी शुरुआत में उन्होंने Mi 3 लॉन्च किया| यह फ़ोन सिर्फ 13 हजार में लॉन्च हुआ था लेकिन इसमें आपको फ्लैगशिप फोन के हार्डवेयर दिए गए थे| प्रोसेसर से लेकर कैमरा तक सब कुछ इस फोन में अच्छा था| साथ में ही फ्लिप्कार्ट का साथ और फ़्लैश सेल जैसी सिस्टम के कारण शाओमी रातोरात बेस्ट ब्रांड बन गया|

शाओमी को भारत में सिर्फ 3 साल ही हुए है| रेड्मी इंडिया में नंबर वन ब्रांड है| इतनी बड़ी सफलता के पीछे क्या राज है यही आज हम जानेंगे| शुरू करने से पहले आपको बता दे के यह पोस्ट बड़ी हो सकती है तो आराम से पढ़ लीजिए| अगर आप अभी पढ़ नहीं सकते तो इसे सेव कीजिये और बाद में पढ़ लीजिए| तो चलिये शुरू करते है|

#01 बढ़िया फीचर कम दाम:

मार्केट में अगर देखे तो आज शाओमी से भी अच्छे फोन है| लेकिन शाओमी कम कीमत में अच्छे हार्डवेयर देने के लिए शुरूआत से ही जाना जाता है| लेइको, लेनोवो और हॉनर जैसे ब्रांड को कड़ी चुनौती शाओमी आज देता है|

#02 मार्केटिंग:

शाओमी हमेशा अपने फोन की मार्केटिंग सिर्फ सोशल मेडिया पर ही करता है| सोशल मेडिया पर मार्केटिंग करने की वजह से कम दाम में ज्यादा मार्केटिंग हो जाती है| इससे उनके पैसे भी बचते है और नाम भी बन जाता है| शाओमी अकसर अलग-अलग कॉन्टेस्ट रखता है जिसके कारण भी उन्हें मार्केटिंग में काफी मदद मिल जाती है| 1 रुपये में फोन बेचना, एक्सेसरीज मुफ्त देना यह शाओमी का मन पसंद तरीका मार्केटिंग करने का| फ़्लैश सेल के कारण भी शाओमी काफी मशहूर हुआ है|

#03 अच्छी लीडरशिप:

Source: Gizbrain

शाओमी साल 2014 तक सिर्फ एक चाइनीज ब्रांड के तौर पर जाना जाता था| वह हुगो बार्रा थे जिन्होंने शाओमी को एक इंटरनेशनल ब्रांड बनाया| उनकी देखरेख में शाओमी ने काफी तरक्की की| हुगो के कारण लोगों का शाओमी की तरफ देखने का नजरिया बदल गया| वह एक काफी अच्छे लीडर साबित हुए शाओमी के लिए|

#04 बेस्ट कम्युनिटी:

Via: Mi

शाओमी ने अपने फैन्स के लिए एक कम्युनिटी क्लब बनाया है| जिसके वजह से उनकी सपोर्ट सिस्टम काफी मजबूत है| अगर किसी यूजर को कोई फोन में दिक्कत हुई तो वह यूजर अपनी समस्या को इस कम्युनिटी में बताता है| जिसके बाद अलग-अलग यूजर उसकी समस्या को सुलझाने में मदद करते है| यह यूजर शाओमी के फैन्स है बस| उनको कोई सैलरी या कुछ और नहीं मिलता लेकिन फिर भी वह एक दूसरे की मदद करते है|

#05 बेस्ट सॉफ्टवेयर:

एंड्राइड और एप्पल की IOS के बीच में आने वाला इंटरफ़ेस है MIUI| यह इंटरफ़ेस अपने आप में ही एक ऑपरेटिंग सिस्टम जैसा है| शाओमी के इसी इंटरफ़ेस के कारण शाओमी हर महीने फोन में अपडेट देता रहता है| यह इंटरफ़ेस शाओमी की जान है| शाओमी हर साल इस यूजर इंटरफ़ेस को अपडेट करता रहता है|

यह ऐसी कुछ बाते है जिन्होंने शाओमी को इंडिया में एक काफी अच्छा ब्रांड बनाया है| आप नीचे कमेंट कर हमें बताए के आपको रेड्मी के फ़ोन क्यों ज्यादा पसंद है| आपको फोन संबंधित कोई भी सवाल हो तो वह भी आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| इस पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें|