शाओमी के Mi A1 से उठा पर्दा, जानिए क्या है खास

1405
Mi A1_03 (1)

आमटेक.नेट: शाओमी की अगर हम बात करें तो हर 2 या 3 महीने में वह एक फोन लॉन्च जरूर करते है| आज दिल्ली में हुए एक इवेंट में शाओमी ने अपना नया फोन Mi A1 लॉन्च किया| रेड्मी नोट 4 की अपार सफलता के बाद शाओमी ने यह फोन लॉन्च किया है| जाहिर है के शाओमी के फैन्स को इस फोन से भी काफी उम्मीदें होंगी| तो चलिये बात करते है इस नए फोन के बारे में|

 

इस फोन की डिज़ाइन देखने में बिलकुल OnePlus 5 और IPhone 7 Plus जैसी ही हैं| डिस्प्ले की बात करें तो यह फोन 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है| इसके ऊपर कोर्निंग गोरिल्ला गिलास दिया गया है लेकिन कौन सा वर्शन है यह शाओमी ने इस बार भी नहीं बताया| रेड्मी नोट 4 और मी मैक्स 2 के बाद शाओमी का यह तीसरा फोन है जिसमें आपको स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलती है| हर बार की तरह इस बार भी आपको हाइब्रिड सीम स्लॉट इसमें दिया गया है| इसका मतलब यह है के आप इस फोन में दो सीम चला सकते है या फिर एक सीम और एक मेमोरी कार्ड| फिर भी अगर आप दो सीम और मेमोरी कार्ड एकसाथ इस्तेमाल करना चाहते है तो आप नीचे बताई गई ट्रिक जरूर देख ले|

कैमरा की बात करें तो इस फोन में आपको ड्यूल कैमरा दिए गए हैं| शाओमी की और से भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला फोन है जिसमें आपको ड्यूल कैमरास देखने को मिलते है| कैमरा की बात करें तो पीछे की तरफ दो 12 मेगापिक्सेल के कैमरा दिए गए है| शाओमी का दावा है के यह कैमरा IPhone 7 Plus को अच्छे से टक्कर दे सकता है|

सामने की तरफ आपको 5 मेगापिक्सेल का कैमरा देखने को मिलता है| Beautify 3.0 नाम का एक नया सॉफ्टवेयर बेस्ड फीचर इसमें दिया गया है जो स्किन टोन को पोर्ट्रेट मोड में और अच्छा बनाता है| आप इसमें 4K विडियो भी रिकॉर्ड कर सकते है|

यह फोन एंड्राइड 7.1.1 के साथ आता है| यह एक प्युर स्टॉक एंड्राइड है| शाओमी ने इसमें अपना मशहूर इंटरफ़ेस MIUI नहीं दिया है| गूगल ने फोन के लॉन्च के साथ ही कहा है के वह इस फोन को एंड्राइड 8.0 का अपडेट भी दिसम्बर के पहले ही दे देंगे|

रेड्मी नोट 4 (4100mAh) और मी मैक्स 2 (5000mAh) की तुलना में इसकी बैटरी काफी कम है| इसमें आपको टाइप सी पोर्ट देखने को मिलता है| यह फोन फ़ास्ट बैटरी चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है| लेकिन शाओमी ने इसके बॉक्स में कोई फ़ास्ट चार्जर नहीं दिया है|

हमेशा की तरह इस फोन में आपको सभी तरह के सेंसर दिए गए है| कलर की बात करें तो यह फोन 3 कलर गोल्ड, ग्रे और सॉफ्ट गोल्ड में आता है| इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई है| यह फोन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर मिल जाएगा है| इस फोन को आप 12 तारीख के बाद खरीद सकते|

खैर फ़िलहाल तो आज के लिए बस इतना ही| इस फोन संबंधित आपको कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| आपके सारे सवालों का जवाब हम जरूर देंगे| इस खबर को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें|