Youtube एप्प का नया अपडेट, जानिए नए फीचर

1457
YT

आमटेक.नेट: पिछले एक साल में इंडिया में युटूब काफी फेमस हो गया है| युटूब इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा विडियो सर्च इंजन है| विडियो की बात कर रहे है तो आपको बता दे के युटूब ने अपने एप्प के लिए नया अपडेट दिया है जो विडियो संबंधित है|

खैर इस नए अपडेट की बात करें तो युटूब ने अपनी एप्प के लिए HDR विडियो का सपोर्ट दिया है| HDR विडियो तकनीक नई नहीं है लेकिन इस साल यह तकनीक स्मार्टफोन के डिस्प्ले में भी आ गई है| अमेज़न ने पहली बार अपनी एप्प में यह तकनीक दी थी| HDR विडियो साधारण विडियो से अच्छे होते है| साधे शब्दों में बताऊँ तो HDR विडियो में डार्क कलर काफी अच्छे से दिखते है| जिसके कारण विडियो देखने में काफी अच्छे लगते है|

Via: Reddit

यह अपडेट फ़िलहाल कुछ फोन को ध्यान में रखकर ही दिया गया है| बाजार में अभी काफी कम फोन है जो HDR डिस्प्ले के साथ आते है| पिक्सेल XL, गैलेक्सी S8, नोकिया 8, एलजी V30, सोनी XZ प्रीमियम और नोट 8 के लिए यह अपडेट दिया गया है| यह सारे फोन HDR डिस्प्ले के साथ आते है|

खैर आज के लिए बस इतना ही| आपको अपने फोन संबंधित कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| आपके सारे सवालों का जवाब हम जरूर देंगे| इस खबर को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें|

स्त्रोत: रेडिट