Home हिंदी न्यूज Sony Xperia XZ1 के पाँच ऐसे फीचर्स, जो इस फ़ोन को बनाते...

Sony Xperia XZ1 के पाँच ऐसे फीचर्स, जो इस फ़ोन को बनाते ख़ास

1244
XZ1

आमटेक.नेट: सोनी ने इसी महीने की शुरूआत में हुए IFA 2017 में अपना नया स्मार्टफोन XZ1 लॉन्च किया था। कल यह फोन सोनी द्वारा इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन दिखने में साधारण है लेकिन सोनी ने इसमें काफी अच्छे फीचर्स दिए है।

आज की इस पोस्ट में हम सोनी एक्सपेरिया XZ1 के कुछ खास फीचर्स के बारे में आपको बताएंगे। अगर आप सोनी के फैन है तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए। यह पोस्ट बड़ी हो सकती है तो अपना वक्त निकालकर इसे पढ़ ले वरना इसे सेव करके बाद में भी पढ़ सकते है। तो चलिए शुरू करते है।

3D क्रिएटर:

आज कल का जमाना 3D प्रिंटिंग का है। डिजाइनिंग इंडस्ट्री में 3D प्रिंटर का काफी इस्तेमाल किया जाता है। डिज़ाइन, ऑब्जेक्ट या फिर कोई बॉडी को प्रिंट करने के लिए 3D प्रिंटर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन 3D ऑब्जेक्ट को डिज़ाइन करना काफी मुश्किल काम है। सोनी ने इस बात को समझा और अपने नए फोन में 3D क्रिएटर तकनीक दी। इस तकनीक के इस्तेमाल से आप किसी भी ऑब्जेक्ट को 3D स्कैन कर सकते है और उसके बाद आप उसे आसानी से 3D में प्रिंट करवा सकते हैं। यह तकनीक अब तक किसी भी फोन में देखने को नहीं मिली है।

960fps विडियो:

आपने कई बार क्रिकेट देखते वक्त स्लो मोशन मोशन शॉट देखे होंगे। सोशल मेडिया के इस ज़माने आज कल स्लो मोशन विडियो काफी मशहूर हो रहे हैं। सोनी ने अपने XZ1 में दुनिया का पहला ऐसा कैमरा दिया है जो 960fps तक के विडियोस रिकॉर्ड कर सकता है। स्लो मोशन वीडियोज रिकॉर्ड करने की यह क्षमता आईफोन 8 प्लस और गैलेक्सी नोट 8 से करीब 4 गुना ज्यादा है। यह तकनीक खुद सोनी द्वारा बनाई गई है। सोनी की यह तकनीक उनके प्रोफेशनल कैमरास में भी जल्द ही आने वाली है।

HDR डिस्प्ले:

यह तकनीक अब तक स्मार्ट टीवी में ही देखने को मिलती थी। लेकिन सोनी ने इस तकनीक को आपने स्मार्टफोन डिस्प्ले में देना शुरू किया है। बाजार में काफी कम ऐसे फोन है जिसके अंदर आपको यह तकनीक देखने को मिलती है। इस डिस्प्ले के कारण आपको ज्यादा प्युर और क्लियर पिक्चर देखने को मिलते है। अगर आप उन लोगों में से है जिनको फोन पर मूवीज देखने का शौक है तो इसकी डिस्प्ले आपको जरूर पसंद आएगी।

नई ऑडियो तकनीक:

सोनी को वॉकमेन के ज़माने से जाना जाता है। सोनी ने ही पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर्स की शुरुआत की थी। लेकिन वक्त बदला और वक्त के साथ ऑडियो की तकनीक भी। अब लोगों को अपने फोन पर गाने सुनना पसंद है। इस पसंद को और अच्छा बनाने के लिए सोनी ने इस फोन में आपको हायरेस ऑडियो तकनीक दी है। इसके अलावा अगर आप कोई लो रेसलूशन के गाने भी सुन रहे हो DSEE HX तकनीक के मदद से आप उसे हायरेस में सुन सकते है। इसके अलावा इस फोन में और भी काफी कुछ नए फीचर्स देखने को मिलते है।

मजबूत डिज़ाइन:

यह फोन देखने में काफी प्रीमियम लगता है। माना के इसमें आपको कोई फैंसी बेझललेस डिस्प्ले नहीं दी गई है। लेकिन यह फोन काफी मजबूत है क्योंकि इसे सिंगल फ्रेम में डिज़ाइन किया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षितता के लिए आपको इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 5 दिया है। इसके अलावा यह फोन वाटरप्रूफ भी है। इस फोन को IP65/68 ग्रेड दिया गया है।

सोनी एक्सपेरिया XZ1 की कीमत इंडिया में 44,990 रखी गई है। यह फोन आज से इंडिया में मिलने के लिए शुरू हो जाएगा। आप इस फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों से खरीद सकते है। इस फोन संबंधित आपको कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है। आपके सभी सवालों का जवाब हम जरूर देंगे।