2 डिस्प्ले और 3 कैमरा वाला स्मार्टफ़ोन Meizu Pro 7 हुआ लॉन्च

1422
Meizu Pro 7

आमटेक.नेट: महीनों के इंतजार बाद मिज़ू ने कल अपने दो फ्लैगशिप फ़ोन उतारे| यह दोनों फ़ोन इससे पहले भी काफी बार इंटरनेट पर दिखे है| मिज़ू के नए दो स्मार्टफोन का नाम है Meizu Pro 7 और Pro 7 Plus| इन दोनों फोन में आपको ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है|

इस फोन की डिज़ाइन की अगर हम बात करें तो अब तक साल का सबसे बेहतरीन डिज़ाइन वाला फ़ोन सैमसंग का गैलेक्सी एस8 था| लेकिन वह ख़िताब अब मिज़ू ने अपने Pro 7 के जरिये अपने नाम पर कर लिया है| आपको इस फोन में साल की सबसे हटके डिज़ाइन देखने को मिलती है| इस फ़ोन में आपको दो डिस्प्ले दी गई है| दोनों डिस्प्ले काफी अच्छी है| Pro 7 में आपको 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलती है वही Pro 7 Plus में आपको 5.7 इंच की क्वैड एचडी डिस्प्ले दी गई है| दोनों फोन में आपको पीछे की तरफ एक छोटी सी डिस्प्ले भी देखने को मिलती है| पीछे की तरफ आपको 2 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है| जो ठीक कैमरा के नीचे है| इसकी यह दूसरी डिस्प्ले इस फोन को काफी आकर्षित बनाती है|

Pro 7 Plus में आपको करीब 6GB की रैम दी गई है| वही अगर हम बात करें Pro 7 की तो आपको 4GB की रैम देखने को मिलती है| दोनों फोन में आपको 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल देखने को मिलते है| इसमें और एक निराश करने वाली बात यह है के आप इसमें मेमोरी कार्ड नहीं डाल सकते है| खैर यह तो एक निराशा जनक बात है| प्रोसेसर की बात करें तो आपको इसके अंदर मेडियाटेक का X30 प्रोसेसर दिया गया है| यह पहला प्रोसेसर है जिसमें आपको 10 कोर मिलती है| यह बात तो साफ़ है के आपको परफॉरमेंस काफी अच्छा मिलेगा|

खैर इस फोन के कैमरा की बात करें तो आपको पीछे दो कैमरा देखने को मिलते है| पिछले दोनों कैमरा 12 मेगापिक्सेल के दिए गए है| आपको दोनों कैमरा में f/2.0 का अपर्चर देखने को मिलता है| यह दोनों कैमरा Sony IMX 386 सेंसर के साथ आते है| सोनी का यह कैमरा सेंसर आपको शाओमी मी6, हुवावे हॉनर 6X और मी मैक्स 2 में देखने को मिलता है| कैमरा फिचर की अगर हम बात करें तो आपको PDAF, ड्यूल टोन फ़्लैश, फेस डिटेक्शन, और ब्यूटीफिकेशन जैसे फिचर इसमें मिलते है| आप इसमें 4K विडियो भी आराम से शूट कर सकते है| सेल्फी लवर्स के लिए इस फ़ोन में आपको 16 मेगापिक्सेल का सामने का कैमरा दिया गया है|

बैटरी की बात करें तो Pro 7 Plus में 3500 mAh की बैटरी दी गई है जो mCharge 4.0 के साथ आती है| Pro 7 में आपको सिर्फ 3000 mAh बैटरी मिलती है जो mCharge 3.0 पर काम करती है| mCharge मिज़ू की बनाई हुई एक फ़ास्ट बैटरी चार्जिंग तकनीक है| मिज़ू का दावा है के यह तकनीक फोन को आधा घंटे में पूरा चार्ज कर सकती है| खैर इस तकनीक को अब तक इस्तेमाल किया नहीं है है तो इसके बारे में ज्यादा कुछ बात नहीं कर सकते है|

सॉफ्टवेयर में आपको एंड्राइड 7.0 देखने को मिलता है| इसके ऊपर आपको मिज़ू का खुदका इंटरफ़ेस फ्लाईएम 6 देखने को मिलता है| कनेक्टिविटी की बात करें तो आपको ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस और एनएफसी दिए गए है| यह फ़ोन ड्यूल सीम के साथ आता है| दोनों फ़ोन 4G VoLTE के साथ आते है| सीम कार्ड के लिए आपको हाइब्रिड स्लॉट दिया गया है|

यह फ़ोन चार कलर रेड, ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर में आयेगा| इन फोन की कीमत की अगर हम बात करें तो Pro 7 की कीमत 27 हज़ार के आसपास रखी गई है| Pro 7 Plus की कीमत करीब 35 हजार रखी गई है| दोनों फोन 5 अगस्त के बाद चाइना में बिक्री के लिए आ जायेंगे| यह फोन इंडिया में कब आयेंगे इस बारे में अब तक कोई भी जानकारी मिज़ू द्वारा नहीं मिली है|

इस फोन संबंधित आपको कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| इस फोन से जुटी अगर आपकी कोई राय हो तो वह भी आप कमेंट के जरिये जरूर बताये| इस खबर को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिये|