OnePlus 5T हुआ लॉन्च, जानिए क्या है खास !

880
5T 2

आमटेक.नेट: बड़े दिनों के इंतजार बाद आज वनप्लस 5T को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है| वनप्लस के प्रशंसक इस फ़ोन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे| यह नया फ़ोन वनप्लस 5 का विकसित वर्शन है|

वनप्लस 5T में इस बार आपको 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है| यह एक ऑप्टिक अमोल्ड सन लाइट डिस्प्ले है| इस बार डिज़ाइन में काफी बड़ा बदलाव देखने के लिए मिलता है| सामने की तरफ मिलने वाला फिंगर प्रिंट सेंसर पीछे की और दिया गया है| यह फिंगर प्रिंट सेंसर फोन को 0.2 सेकंड में अनलॉक कर सकता है| फ़ोन को अधिक सुरक्षित रखने के लिए इस बार आपको फेस अनलॉक भी दिया गया है| जो फ़ोन को 0.4 सेकंड में अनलॉक करने की क्षमता रखता है|

कैमरा में इस बार कोई भी बदलाव देखने के लिए नहीं मिलता है| इस फ़ोन में आपको पीछे की तरफ ड्यूल 16+20 मेगापिक्सेल का सेट अप दिया गया है| सेल्फी के लिए आपको सामने की और 16 मेगापिक्सेल का कैमरा देखने के लिए मिलता है| कैमरा सॉफ्टवेयर में काफी अपग्रेड देखने के लिए मिलता है| कैमरा को इस बार लो लाइट फोटोग्राफी के लिए और अच्छा बनाया गया है|

प्रोसेसर की बात करें तो यह फ़ोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आता है| यह फोन दो मॉडल 6GB रैम/64GB स्टोरेज और 8GB रैम/128GB स्टोरेज के साथ आएगा| सॉफ्टवेयर में आपको एंड्राइड नोगट दिया गया है| इसमें जल्द ही एंड्राइड 8.0 आएगा| बैटरी में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है| इस बार भी आपको 3300mAh की बैटरी दी गई है| यह डैश चार्ज फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है|

Via: Amazon

इस फ़ोन की सबसे अच्छी बात यह है के यह फ़ोन वनप्लस 5 की कीमत के साथ ही आएगा| इसके 6GB रैम मॉडल की अगर हम बात करें तो इस फोन की कीमत 32,999 रूपये रखी गई है और 8GB रैम मॉडल कीमत 37,999 रखी गई है| कीमत के हिसाब से यह फ़ोन वाकई में काफी अच्छा है| वरना हमने हमेशा देखा है के ब्रांड नए फ़ोन के साथ कीमत बढ़ाते है| लेकिन वनप्लस 5T के साथ ऐसा कुछ देखने के लिए नहीं मिला है| जो वाकई में एक काफी अच्छी बात है|

खैर इस फ़ोन संबंधित आपकी क्या राय है ? जरूर हमें नीचे कमेंट कर आप बताए| आपको कोई सवाल है तो आप वह भी नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है| हम आपके सभी सवालों का जवाब जरूर देंगे|