जानिए कौन से देश में है सबसे अच्छी मिलिटरी टेक्नोलॉजी !

879
Army – bbc
Via: BBC

आमटेक.नेट: भारत आज दुनिया में एक काफी बड़ा देश माना जाता है। जिस तरह से भारत तरक्की कर रह है वह देखते हुए सभी बड़े और छोटे देश भारत के साथ आज जुड़ने की कोशिश कर रहे है।

भारत के अलावा ऐसे भी कुछ देश है जो अपनी अच्छी और बेहतरीन मिलिटरी टेक्नोलॉजी के बदौलत जाने जाते है। आज की इस पोस्ट में हम ऐसे कुछ देशों के बारे में बताएंगे जो अपनी खास टेक्नोलॉजी की वजह से जाने जाते है।

भारत:

मिसाइल बनाने में भारत एक काफी एडवांस देश के तौर पर जाना जाता है। देश में बनाई गई ब्रम्होस यह मिसाइल सबसे भेदक और खतरनाक मिसाइल मानी जाती है। यह एक सुपरसोनिक मिसाइल है। कहा जाता है के अमरीका ने कुछ वर्षों पहले ओसामा बिन लादेन के अड्डे पर मिसाइल छोड़ दी थी। उस मिसाइल को अमरीका से अड्डे तक जाने के लिए करीब 2 घंटे लगे थे, लेकिन खबर मिलते है मिसाइल के आने से एक घंटे पहले ही लादेन अपने अड्डे से भाग चूका था। तो आप समझ सकते है के तेज मिसाइल का होना कितना जरूरी है।

रूस:

यह देश टैंक से लेकर सबमरीन तक काफी कुछ बनाता है। रूस अपने रैकेट और हेलिकॉप्टर के लिए काफी जाना जाता है। Mi 8 और Mi 26 दुनिया के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर के तौर पर जाने जाते है। रूस ने भारत को ब्रम्होस मिसाइल के लिए भी काफी मदद की है।

अमरीका:

आज अमरीका सॉफ्टवेयर की फील्ड में एक सबसे विकसित देश है। अमरीका फाइटर प्लेन और अपने एयरक्राफ्ट के लिए जाना जाता है। इनके पास सबसे तेज फाइटर प्लेन में से एक F-22 Raptor है। कहा जाता है के इसे एक घंटा चलाने के लिए करीब 50 हजार डॉलर का खर्चा लगता है।

जर्मन:

यह देश मैकेनिकल फील्ड में काफी विकसित है। जर्मन अपने टैंक और ट्रक की वजह से काफी मशहूर है। इनके हथियार काफी देशों द्वारा ख़रीदे भी जाते है। वर्ल्ड वॉर 2 के बाद जर्मनी मिलटरी ने काफी विकास किया है।

चाइना:

सबसे मजबूत राष्ट्रों में से एक है चाइना। अपने फाइटर जेट और बड़े जहाज के बदौलत जाना जाता है। इसके साथ ही चीन कई अन्य सीक्रेट हथियारों पर भी काम करता रहता है जिनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इजराइल:

इस देश की जनसंख्या काफी कम है और इस बात को यह अच्छे से समझते है। इसीलिए यहाँ पर ऑटोमाटिक मानव रहित ड्रोन को काफी संख्या में बनाया जाता है। यह देश अपने एडवांस ड्रोन की वजह से मशहूर है। आने वाले दिनों में यह ड्रोन हम इंडिया की आर्मी में भी देख सकते है।

खैर फ़िलहाल तो आज के लिए बस इतना ही। आपको ऊपर बताए गए सभी देशों में से किस देश की टेक्नोलॉजी काफी पसंद आई है वह आप जरूर हमें नीचे कमेंट कर बताए। इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए कृपया बताये गए बेल बटन पर क्लिक करें !